होम / Today Uttarakhand Weather: प्रदेश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज? जानें

Today Uttarakhand Weather: प्रदेश में कैसा रहेगा आज के मौसम का मिजाज? जानें

• LAST UPDATED : April 14, 2023

Uttarakhand Weather: प्रदेश में गर्मी आज परेशान कर सकता है। वही इसका सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में दिखने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्र में पारा बढ़ सकता है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। वही प्रदेश में आज का मौसम साफ और धूप खिलें रहने के आसार है। ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहने की संभावना है।

आज का अधिकतम व न्यूनतम तापमान इतना 

प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आज का मौसम साफ रहने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में पारा और चढ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना जताई है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ सकता है। देहरादून और पंतनगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:- Coffee Health Benefits: कॉफी पीने से होते है ये जबरदस्त फायदे, जरूर जानें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox