होम / Nikay Chunav : गोरखपुर में सीएम योगी देंगे क्लीन स्वीप का मंत्र, गोरखपुर मंडल में भाजपा ही भाजपा

Nikay Chunav : गोरखपुर में सीएम योगी देंगे क्लीन स्वीप का मंत्र, गोरखपुर मंडल में भाजपा ही भाजपा

• LAST UPDATED : April 19, 2023

Nikay Chunav : 18 अप्रैल दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल में भाजपा की प्रचंड जीत का सिलसिला नगर निकाय चुनाव में भी जारी रहे।

इसके लिए बैठक करेंगे। सीएम योगी मंडल के चारों जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ अलग – अलग बैठक में वह निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप का मंत्र देंगे।

रानीडीहा में होगा बैठक

बता दे, चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम नहीं होगा। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री की बैठकों का सिलसिला रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

एक बजे से दो बजे तक कुशीनगर जिले की बैठक होगी। इसके बाद दो बजे से तीन बजे तक महराजगंज। तीन बजे से चार बजे तक देवरिया और चार बजे से पांच बजे तक गोरखपुर जिले के तहत आने वाले निकायों को लेकर चुनावी बैठक होगी।

गोरखपुर क्लब परिसर में महापौर और वार्ड पार्षदों को लेकर होंगी बैठक

इन बैठकों के अलावा गोरखपुर महानगर क्षेत्र के तहत नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव को लेकर सीएम योगी की एक बैठक शाम साढ़े पांच बजे से सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में होगी।

गोरखपुर मंडल में भाजपा ही भाजपा

वर्तमान में गोरखपुर मंडल में लोकसभा की सभी छह और विधानसभा की 28 में से 27 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मंडल में क्लीन स्वीप किया था।

जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने गोरखपुर की सभी नौ सीटों समेत मंडल की 28 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की। महराजगंज की एक सीट को छोड़कर गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में क्लीन स्वीप की स्थिति रही।

Also read- रामनगरी में वृक्ष के तनों पर अंकित होता रहता रामनाम, वैज्ञानिक भी हैरान, जानिए क्या है अनोखा राज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox