होम / Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में निकाय चुनाव एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र आयोजित हुई समीक्षा बैठक

Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में निकाय चुनाव एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र आयोजित हुई समीक्षा बैठक

• LAST UPDATED : April 19, 2023

Sultanpur News: कलेक्ट्रेट में निकाय चुनाव एवं आगामी त्योहार के मद्देनज़र समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त एवं आईजी ने जिले के आलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। हर अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है। ।पुलिस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

जिले के आलाधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

दअरसल आज सुल्तानपुर में शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचे। अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त एवं अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी।नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को लेकर अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल शर्मा एवं अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी प्रवीण कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निकाय चुनाव एवं आगामी त्योहार में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के बाबत जिले के आलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की।

चुनाव के साथ त्योहार और कोविड गाइड लाइन का भी रखा जाएगा ध्यान

अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त गौरव दयाल शर्मा ने समीक्षा बैठक के उपरांत मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि आज समीक्षा बैठक में सुल्तानपुर की जिलाधिकारी जसजीत कौर,एसपी सोमेन वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक,सीएमओ डॉ डी.के.त्रिपाठी सहित जिले के कई अन्य अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। हर अधिकारी का क्या दायित्व है इस पर मंथन हुआ किया गया। चुनाव को हम लोग निष्पक्ष और हिंसा रहित कंडक्ट कर सकते हैं। इसकी योजना पर विचार-विमर्श हुआ है। चुनाव में आचार संहिता के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। त्योहार के दृष्टिगत भी सतर्कता बरती जा रही है। चुनाव में कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।

UP News: विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे हज़ारों छात्र, कहा-हांथो में नहीं पहनी चूड़ियां…..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox