होम / Deoria News: किन्नर ने नगर पंचायत रामपुर कारखाना चुनाव का बदला समीकरण BSP के सिम्बल से लड़ रही है चुनाव

Deoria News: किन्नर ने नगर पंचायत रामपुर कारखाना चुनाव का बदला समीकरण BSP के सिम्बल से लड़ रही है चुनाव

• LAST UPDATED : April 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज),देवरिया: निकाय चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। प्रत्याशी वोटरों के पास पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। कई पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है तो वहीं देवरिया जिले की रामपुर कारखाना नगर पंचायत सीट से अध्यक्ष पद के लिये रूबी किन्नर को बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

किन्नर के प्रचार के लिए गैर जिलों से भी किन्नरों ने डाला डेरा 

जिससे रामपुर कारख़ाना के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। लोग रूबी किन्नर के साथ जुड़ कर सहयोग कर रहे हैं। रूबी किन्नर ने रामपुर कारखाना नगर पंचायत में चुनाव का समीकरण ही बदल दिया है। किन्नर के प्रचार के लिए गैर जनपदों से भी किन्नरों ने डेरा डाल दिया है और वह नगर पंचायत के क्षेत्र वासियों से बधाई के साथ उनसे वोट मांगने की गुहार कर रही हैं।

बसपा के सिंबल पर लड़ रही हैं चुनाव लड़

बता दें कि रामपुर कारखाना नगर पंचायत में कुल 9,241 मतदाता हैं और 10 वार्ड हैं।
वहीं रूबी किन्नर ने बताया कि अभी तक जितने भी चेयरमैन हुए हैं। उन्होंने केवल अपना विकास किया है। नगर पंचायत क्षेत्र का विकास नहीं किया है। इसलिए वह नगर पंचायत क्षेत्रवासियों से राय लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही उनका मकसद है। क्योंकि किन्नर समाज सब को दुआ देता है और बधाई देता है लेकिन उनसे कुछ लेता नहीं है। बाहर से आए किन्नर भी उनका समर्थन कर रही हैं और जी जान लगाकर रूबी किन्नर को जिताने के लिए जोर-शोर से मेहनत कर रही हैं। हम आपको यहां बताते चलें कि रूबी किन्नर बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रही हैं।

Meerut News: सड़क पर चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी टूटकर दो हिस्सों में

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox