होम / UP Politics: अमरोहा में कल CM योगी की चुनावी रैली, BJP प्रत्याशियों के समर्थन में दोपहर 3 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

UP Politics: अमरोहा में कल CM योगी की चुनावी रैली, BJP प्रत्याशियों के समर्थन में दोपहर 3 बजे जनसभा को करेंगे संबोधित

• LAST UPDATED : April 23, 2023

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़),अमरोहा: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में निकाय चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। इसी के चलते बीजेपी निकाय चुनाव को अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी पश्चिम से चुनाव अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

126 प्रत्याशी, 4 लाख 43 हजार से अधिक मतदाता 

अमरोहा में कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को दोपहर 3 बजे संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हजारों की संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बता दें कि अमरोहा में प्रथम चरण 4 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। अमरोहा जिले में 5 नगर पालिका और चार नगर पंचायतें हैं। अध्यक्ष पद के लिए 126 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 4 लाख 43 हजार से अधिक मतदाता हैं।

नगर पंचायत की सैदनगली सीट सबसे ज्यादा हॉट, BJP की प्रतिष्ठा दांव पर 

अमरोहा की तीन नगर पालिकाएं अमरोहा, गजरौला, धनौरा और एक नगर पंचायत सैदनगली को सबसे ज्यादा हॉट सीट माना जा रहा है। इन सीटों पर बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अमरोहा में बीजेपी की शशि जैन कुर्सी पर काबिज रही हैं। पार्टी ने एक बार फिर से उन पर विश्वास जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं धनोरा नगरपालिका से लगातार दो बार बीजेपी के राजेश सैनी कुर्सी पर काबिज रहे हैं। जिनको तीसरी बार बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं गजरौला नगर पालिका से बीजेपी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुकी कमलेश आर्य को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पहली बार नगर पंचायत बनी सैदनगली में भी बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी रहे अभिषेक कौशिक की पत्नी अनुकृति चौधरी चुनावी मैदान मे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी जनता किसको अपना चेयरमैन चुनती है।

Etah Nikay Chunav: नगर पालिका में सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन अध्यक्ष पद के लिए मुन्नी बेगम ने भरा पर्चा बीजेपी में अभी तक तय नहीं हुआ नाम?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox