होम / UP Board Result: बिना इंटरनेट भी दिखेंगे बोर्ड परिणाम, छात्रों को करना होगा बस ये काम

UP Board Result: बिना इंटरनेट भी दिखेंगे बोर्ड परिणाम, छात्रों को करना होगा बस ये काम

• LAST UPDATED : April 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज): माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड (UP Board Result) के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणाम कल जारी किए जाएंगे। जानकारी हो कि बोर्ड के परिणाम को छात्र ऑनलाईन माध्यम देख पाएंगे। हालांकि इस बार बोर्ड ने एक विकल्प ऑफलाईन का भी जारी किया है जिससे छात्र घर बैठे ही परिणाम देख पाएंगे। दरअसल ऑनलाईन सर्वर पर भीड़ होने के कारण बच्चे अपने परिणाम नहीं देख पाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए छात्र मैसेज पर परिणाम देख पाएंगे। इसके लिए 56263 पर मैसेज कर परिणाम देके जा सकते हैं।

कल जारी होंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम (UP Board Result) कल दोपहर 1:30बजे जारी किए जाएंगे। इसको लेकर बोर्ड ने प्रेस नोट जारी किया है। बोर्ड के परिणाम ऑनलाईन माध्यम से देखे जा सकेंगे। बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के महीनें में आयोजित की गई थीं। जिसके परिणाम का इंतजार छात्रों को लंबे समय से था। वहीं अब कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम कल जारी किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

फरवरी से मार्च के बीच में हुई थी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच में हुई थी। शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुईं। कक्षा 10 की 3 मार्च को और कक्षा 12 की 4 मार्च को समाप्त हुईं। उत्तर प्रदेश बोर्ड से कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए 58 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।

रिकॉर्ड समय में चेक हुई कॉपियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में छात्रों के कॉपियों का मुल्यांकन किया जा चुका है। इसके लिए 18 मार्च से 1 अप्रैल का वक्त तय किया था। लेकिन इसको रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। 31 मार्च को मुल्यांकन का काम पूरा किया जा चुका है। कुल 3.14 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में किया गया। सारी कॉपियों का मुल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में की गई है।

Also Read: UP Board Result: कल जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम, जानें कैसे देख पाएंगे रिजल्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox