होम / Pauri Garhwal News: जनपद पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक प्रमुख दम्पति को मिला राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार 2023

Pauri Garhwal News: जनपद पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक प्रमुख दम्पति को मिला राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार 2023

• LAST UPDATED : April 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), पौड़ी: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरूस्कार-2023 कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी जिले के राणा दम्पति प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा एवं प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा को विकास कार्यो में अग्रणी रहने पर उन्हे राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरूस्कार से सम्मनित किया है।

दम्पति पुरस्कार पाकर उत्साहित

दम्पति महेंद्र राणा और बीना राणा को अपने अपने विकासखण्ड एवं द्वारीखाल और कल्जीखाल में विकास कार्यो में पूरी तरह से खरा उतरने पर यह पुरूस्कार दिया गया है। जिसे पाकर वे उत्साहित हैं। ये पुरूस्कार उत्तराखण्ड राज्य में केवल राणा दम्पति को ही अब तक मिला है।

सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा , और कल्जीखाल ब्लॉक की प्रमुख बीना राणा को उत्तराखण्ड सरकार के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पुरूस्कार सम्मान उनके लिए गौरव की बात है। उनकी शुरूवाती दौर से ही विकास कार्यो की प्रति रूचि रही है। जिसका प्रतिफल आज उन्हे देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand News: विभाग की लापरवाही से किसान परेशान, सिंचाई की गुलो पर करोड़ों खर्च, पढ़ें ये खास रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox