Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: सूडान से दिल्ली आए यात्रियों को फ्री में पहुचाया जाएगा...

Uttarakhand News: सूडान से दिल्ली आए यात्रियों को फ्री में पहुचाया जाएगा उत्तराखंड, प्रदेश सरकार ने दिए आदेश

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़ (India News), देहरादून: सूडान में चल रहें गृहयुद्ध के कारण उत्तराखंड के नागरिकों को राज्य सरकार ने परिवहन क्षेणी की सभी बसों में यात्रियों को लानें के लिए प्रदेश सरकार ने फ्री में नागरीकों को घर पहुचानें के आदेश दिए है। दिल्ली की आईएसबीटी से नगागरिक अपने जन पद की ओर यात्रा कर सकेंगे।

उत्तराखंड के सबसे अधिक नागरीक सूडान में फंसे

गृहयुद्ध के कारण सूडान के हालात खराब है। ऐसे में केंद्र सरकार ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकाल रही है। प्रदेश के काफी ज्यादा नागरिक सूडान में फंसे हुए है। इसी बीच उत्तराकंड सरकार ने सूडान से आए प्रदेश के नगरीकों को उनके घर लानें की इंतजाम कर दिए है।

बुधवार को 10 नागरिक सूडान से दिल्ली पहुंचे

बीती रात उत्तराखंड परिवहन निगम के ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि, सूडान से भारत वापस लौट रहे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की सूचना प्रतिदिन दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा की ओर से परिवहन निगम को उपलब्ध कराई जाएगी। बुधवार को भी उत्तराखंड के 10 नागरिक सूडान से दिल्ली पहुंचे। इनके लिए भी परिवहन निगम की वाल्वो बस की व्यवस्था की जा रही है।भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Big breaking: बड़ी खबर! परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन के पीछे अधिकारियों की लापरवाही, मंगलवार देर रात हुए थे अस्पताल में भर्ती

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular