होम / Gorakhpur Nikay Chunav 2023: CM योगी ने चिकित्सकों को आखिर क्यों दिया ये गुरु मन्त्र, उनसे क्या की अपील?

Gorakhpur Nikay Chunav 2023: CM योगी ने चिकित्सकों को आखिर क्यों दिया ये गुरु मन्त्र, उनसे क्या की अपील?

• LAST UPDATED : April 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Gorakhpur Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में निकाय चुनाव की कमान को सीएम योगी ने सम्भाला। चिकित्सकों के सम्मलेन में चिकित्सकों से अपील की। साथ ही चिकित्सकों को सीएम योगी ने गुरु मन्त्र भी दिया। सीएम योगी ने कहा पहले माफिया की सरकार चलती थी। व्यापारियों से रंगदारी चलती थी। लेकिन अब केवल विकास होता है।

प्रदेश में पहले चलती थीं माफिया की सरकारें-CM योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदश से इन्सेफ्लाईटिस का उन्मूलन हो चुका है। हम दुनिया को कह सकते हैं। जिस बीमारी से उत्तर प्रदेश में 40 वर्षो में 50 हजार से ज्यादा मासूम बच्चो की मौत हुई। उस बीमारी का 5 वर्ष के अंदर हम लोगों ने व्यवस्थिक व सिस्टमेटिक तरीके से उसका उन्मूलन कर दिया। आगे डेप्ल्मेंट के कार्य भी हो रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश में माफिया की सरकारें चलती थी। व्यापारियों से रंगदारी चलती थी। विकास के नाम पर जो भी पैसा आता था। कुछ लोग उसको हड़प लेते थे। न गरीब को पास पैसा आता था न जमीन पर पैसा लगता था। आज पैसा आ रहा है। जमीन पर लग रहा है। सभी सड़के चौड़ी-चौड़ी दिखाई दे रही हैं। अब एम्स बनता हुआ दिखाई दे रहा है। अब हर जनपद में मेडिकल कालेज दिखाई दे रहा है।

CM योगी ने दिया सभी चिकित्सकों को ये गुरु मन्त्र

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक चिकित्सक को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी चिकित्सकों को गुरु मन्त्र देते हुए कहा कि आप सब 10 – 10 की टोली बनाइए और सभी वार्डो में जाइये मुझे लगता है। एक दिन में 80 वार्ड कवर हो जाएंगे और जब एक चिकित्सक सड़कों पर उतर कर घरों पर पहुंचेगा वोट के लिए तो सब समझेंगे। सीएम के द्वारा डाक्टर में जोश भरने का काम किया गया।

Brajesh Pathak in Gazipur: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गाजीपुर में BJP प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट, किया ये एलान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox