होम / Shree Ram Mandir : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया श्रीराम मंदिर में श्रम दान, ईंट को सिर पर उठाकर निर्माण कार्य स्थल तक पहुंचाया

Shree Ram Mandir : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया श्रीराम मंदिर में श्रम दान, ईंट को सिर पर उठाकर निर्माण कार्य स्थल तक पहुंचाया

• LAST UPDATED : April 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़ ) अयोध्या Shree Ram Mandir : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने श्री राम मंदिर में निर्माण कार्य देखा। डिप्टी सीएम ने ईंट को सिर पर उठाकर निर्माण कार्य स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने प्रभु श्रीराम को नमन किया। उन्होंने जल्द ही मंदिर निर्माण पूरा होने की उम्मीद जाहिर की है।

समय सीमा से पहले पूरा होगा काम – डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जो अपने तय समय सीमा से पहले पूरा होगा। उसके बाद श्री रामलला को गर्भगृह में विराजित कर दिया जाएगा। भक्तगण दर्शन व पूजन कर सकेंगे। डिप्टी सीएम ने मंदिर में श्रीराम लला के दर्शन किए। पूजन अर्चना की।

उसके बाद उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों से भी भेंट की। अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति भी जानी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण प्रभु बजरगंबली और रामलला की इच्छा से हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। दुनिया के सभी लोग जो भारतीय परंपरा से जुड़े हैं। वे अयोध्या आकर प्रभु श्रीराम जी के दर्शन कर सकेंगे।

सुंदरतम नगरी होगी अयोध्या

अयोध्या भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए एक बहुत बड़े पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। इससे यूपी के विकास और पर्यटन को रफ्तार देने में मदद मिलेगी। श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अयोध्या में तेजी व सुनियोजित तरीके से विकास कार्य हो रहा है।

अगले एक साल के भीतर अयोध्या वास्तव में एक सुंदरतम नगरी के रूप में देश और दुनिया के सामने होगी। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखें। लगातार निगरानी करें।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox