होम / CM In Karnataka: कर्नाटक चुनाव में सीएम योगी की हुंकार, कहाः “विदेशी हुकूमत वाले मार्ग पर काम करती थी कांग्रेस”

CM In Karnataka: कर्नाटक चुनाव में सीएम योगी की हुंकार, कहाः “विदेशी हुकूमत वाले मार्ग पर काम करती थी कांग्रेस”

• LAST UPDATED : April 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज), CM In Karnataka: कर्नाटक विधान सभा चुनाव के रण में सीएम योगी भी उतर चुके हैं. सीएम ने आज राज्य में दो रैलियों को संबोधित किया। उधर पीएम मोदी ने भी मोर्चा संभाल रखा था। सीएम योगी आज कर्नाटक के तुफानी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राज्य के रायचूर औऱ कलबुर्गी में जनसाभाओं को संबोधित किया। इस दौरेान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दूसरी ओर खड़गे के बयान पर बिना नाम लिए ही पीएम मोदी ने जवाब दिया। इस बीच कर्नाटक में आज बीजेपी के लिए रैलियों का रविवार रहा। निकाय चुनाव के साथ साथ सीएम योगी कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव के लिए जनसभा कर रहे हैं।

सीएम ने की कलबुर्गी में सभा

सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार कर्नाटक में कई विधान सभाओं में जाकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आजादी के बाद कांग्रेस को देश का नेतृत्व दिया गया था वह कांग्रेस उसी मार्ग पर चली जिसपर विदेशी हुकूमत काम कर रही थी। कांग्रेस ने जाति के नाम पर समाज, क्षेत्र के नाम पर देश के विभाजन का प्रयास किया और सत्ता को अपनी बपौती समझकर भ्रष्टाचार का माध्यम बनाया।”

सीएम योगी ने कहा कि “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने मोदी जी पर टिप्पणी की। क्या इस उम्र में खड़गे जी को ये शोभा देता है? ये दिखाता है कि कांग्रेस हार रही है और उनके पुत्र की जमानत जब्त हो रही है। प्रधानमंत्री का अपमान राष्ट्र का अपमान होता है। ये भारत का अपमान करते हैं। भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं। भारत का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति को हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए।”

वहीं सीएम ने दूसरी रैली राज्य के रायचूर में की. यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत आज G20 देशों की भी अध्यक्षता कर रहा है। हर क्षेत्र में नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। कभी निजाम के रजाकार यहां पर शोषण करते थे। कभी कांग्रेस ने उन रजाकारों को प्रोत्साहित कर सत्ता का हिस्सा बनाने का प्रयास किया था। मगर आज डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है”

पीएम मोदी ने साधा निशाना

एक तरफ सीएम योगी ने रैलियों को संबोधित किया तो दूसरी ओर पीएम मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां की। उन्होंने आज कर्नाटक में कई रैलियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखती है। हमारी कोशिश किसानों की आय को बढ़ाने और खेती का खर्च कम करने की है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरिया की कीमत 50 रुपए प्रति किलो से ज्यादा है। वहीं भाजपा सरकार हर किसान को यूरिया 5-6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध करा रही है।”

Also Read:

Unnao News: बीजेपी का सफाई अभियान, 6 बगियों को दिखाया बाहर का रास्ता, अब तक की बड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox