होम / Roorkee News: किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पत्रकार वार्ता, किसानों की स्थिति बेहद बुरी है कहते हुए भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Roorkee News: किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पत्रकार वार्ता, किसानों की स्थिति बेहद बुरी है कहते हुए भाजपा सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : May 2, 2023

INDIA NEWS(इंडिया न्यूज़), Roorkee (रुड़की): रुड़की( Roorkee) में मालवीय चौक के पास आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाडी ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सेठपाल परमार को रुड़की महानगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में क्षेत्रीय किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। वहीं भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसानों की स्थिति बेहद बुरी है।

अब तक मूल्य दाम घोषित नही

सरकार आज तक गन्ने के मूल्य का दाम भी घोषित नही कर पाई। पिछले वर्षों का बकाया गन्ने का भुगतान आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेंहू की फसलों का भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि रुड़की में जल्द ही एक विशाल सम्मेलन होगा।

जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखमिंदर सिंह खैरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा उपस्थित रहेंगे और जिसमे किसानों के मुद्दे जोर शोर से उठाए जायेंगे। नवनियुक्त किसान कांग्रेस अध्यक्ष सेठपाल परमार ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया और किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ने की बात कही।

ALSO READ: Land Jihad: लैंड जिहाद के चलते प्रदेश में अब नहीं होगा जमीन लेना आसान, सीएम धामी ने कही ये बात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox