होम / Uttarakhand News: मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत

Uttarakhand News: मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का किया स्वागत

• LAST UPDATED : May 6, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News: मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई द्वारा मसूरी महिला मोर्चा मंडल की नवगठित कार्यकारिणी, मसूरी मंडल के समस्त मोर्चा अध्यक्ष व मसूरी में निवासरत जिला महानगर मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों का परिचय व सम्मान किया गया। मसूरी के होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुची कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी का मसूरी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुष्प गुच्छ और शल भेट कर स्वागत किया।

मसूरी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी

इस मौके पर मसूरी महिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई द्वारा मसूरी महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी के साथ मसूरी के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को फूल माला और षाल पहना कर सम्मानित किया गया। वहीं उनसे आगामी 2023 के चुनाव के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की गई। मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगर निकाय के चुनाव के लिए काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर रणनीति के तहत काम करें जिससे कि नगर पालिका का चुनाव भारी मतों से फतेह किया जा सके।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित- गीता कुमाई

मसूरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित है ऐसे में पार्टी जिसको भी प्रत्याशी बनकार मैदान पर उतरेगी उसके लिए सभी लोग तन मन धन से काम करेंगे और इस बार इतिहास दर्ज करेंगे कि नगर अध्यक्ष के साथ सभासदों की सीट जीतेगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव को मिटाकर पार्टी के लिए काम करने की अपील की है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने कहा कि मसूरी उनका परिवार का हिस्सा है और वह मसूरी को अपना घर समझती है।

मसूरी को एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा- गीता कुमाई

ऐसे में यहां पर सभी लोग उनके परिवार के सदस्य हैं और उनकी और मंत्री गणेश जोशी की कोशिश रहती है।  वह अपने परिवार के साथ हर दुख सुख में खड़े हो जिसके लिए सदैव तैयार रहते हैं। उन्होने कहा कि मसूरी की जनता के सहयोग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तीन बार मसूरी से विधायक जीतकर जीते हैं और प्रदेश में मंत्री के पद पर सुशोभित है और यह तभी संभव है । उन्होंने कहा कि गणेश जोशी का प्रयास रहता है कि वह मसूरी के विकास के लिए लगातार काम करें।

इसके लिए कई योजनाओं के तहत मसूरी में काम किया जा रहा है कुछ दिक्कत जरूर आ रही हैं परंतु समय रहते हैं। वह सभी दिक्कतें दूर कर दी जाएंगी और मसूरी को एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

Also Read: Mussoorie: मसूरी अपने निजी दौरे पर पहुची केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पंवार, भाजपाइयों ने किया स्वागत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox