होम / Yamunotri Dham: यमुनोत्री धाम यात्रा में हुजूम, पैदल मार्ग पर लगा लंबा जाम…

Yamunotri Dham: यमुनोत्री धाम यात्रा में हुजूम, पैदल मार्ग पर लगा लंबा जाम…

• LAST UPDATED : May 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Yamunotri Dham: चारधाम यात्रा को लेकर अच्छी खबर है। यहां यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यमुनोत्री और गंगोत्री में यात्रीयों की बढती संख्या को देखते हुये यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर लगा जाम लग रहा है। बतादें की यमुनोत्री धाम मे 167928 और गंगोत्री धाम में 184512 यात्रीयों ने सोमवार तक दर्शन कर लिये थे।

आए दिन पैदल मार्ग पर जाम

यमुनोत्री धाम की यदि हम बात करें तो यहां आए दिन पैदल मार्ग पर जाम लगता है। जिससे पैदल चल रहे यात्रीयों को भारी परेशानी होती है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सबसे अधिक खराब स्थिति भंडेली गाड़ और भैरव घाटी सहित अन्य जगहों की भी है। जहां बेहद परेशानी का सामना करना होता है।

यात्रा का सफर जरा कठिन

पैदल मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षाकर्मीयों की भी व्यवस्था चपे चपे पर है, लेकिन जाम लगने से पुलिस भी नाकाम साबित होती है क्योंकि स्थिति ही ऐसी है कि नीचे से और उपर से घोडे़, खच्चर, डंडी, कंडी, पैदल यात्री जब चलतें हैं तो तब स्थिति बेहद डरवानी हो जाती है। यमुनोत्री धाम की दूरी तो महज 5 किमी है लेकिन यात्रा का सफर जरा कठिन है।

ये भी पढ़ें:- Orange Benefits: रोजाना एक गिलास संतरे के जूस पीने से होते है ये फयादे, जानें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox