होम / UP Politics: अखिलेश यादव का आह्वान हर स्तर पर संगठित होकर करेंगे बीजेपी से मुकाबला

UP Politics: अखिलेश यादव का आह्वान हर स्तर पर संगठित होकर करेंगे बीजेपी से मुकाबला

• LAST UPDATED : May 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: निकाय चुनाव में मिली शिकस्त के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अभी से मंथन में लग गए है। आगामी साल में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर अखिलेश अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। वहीं वो बारी बारी से तमाम विधायकों से मिल रहे है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे है।

पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि वे एकजुटता से भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि भाजपा की कोई भी ताकत 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के सामने टिक नहीं सकती है। भाजपा कायरों की जमात है, वह अपनी कायरता के बचाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है लेकिन जनता की ताकत से कोई बड़ा नहीं है।

निर्वाचित पदाधिकारियों से अखिलेश ने की मुलाकात

पार्टी मुख्यालय पर निकाय चुनाव जीते प्रत्य़ाशियों से अखिलेश ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि “भाजपा सत्ता के दुरुपयोग और बेईमानी से चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने की कोशिश करने की साजिश तो कर सकती है पर समाजवादियों की ताकत हर तरह से भाजपा से ज्यादा है। कार्यकर्ता और नेता अपनी ताकत पहचाने, वे एकजुट होकर भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करे। भाजपा ढलान पर है। भाजपा समाज में बिखराव पैदाकर छल बल से और षड्यंत्र के द्वारा लोकतंत्र पर जबरन कब्जा कर रही है।”

बीजेपी सरकार में अन्याय चरण पर

वहीं उन्होंने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि “जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ एकजुट हो जाएगी तो उसके सामने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा टिक नहीं पाएगी। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों तरफ अराजकता है।”

उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी और गरीब विरोधी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे वादों का करारा जवाब देगी।”

Also Read:

Gyanvapi Case: क्या है ज्ञानवापी का पूरा मामला, जिसपर कल सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox