होम / CM Yogi at Azadi ka Amrit Mahotsav Program: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री योगी- यह अमृत काल हमारे लिए प्रेरणा है

CM Yogi at Azadi ka Amrit Mahotsav Program: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री योगी- यह अमृत काल हमारे लिए प्रेरणा है

• LAST UPDATED : December 22, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
CM Yogi at Azadi ka Amrit Mahotsav Program: राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ आजादी का अमृत महोत्सव शृंखला के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब एक नए भारत की तस्वीर हम सबके सामने है। यही भारत जो दूसरे देशों पर दवाओं के लिए निर्भर रहता था, लेकिन कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन और पीपीई किट दी है।

नया भारत आत्मसम्मान के लिए एयरस्ट्राइक भी करता है CM Yogi at Azadi ka Amrit Mahotsav Program

सीएम ने संबोधन में आगे कहा है कि नया भारत है जो अपनी आस्था के सम्मान के साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा भी करता है। हम आत्मनिर्भर भी हुए हैं और आत्मसम्मान के लिए एयरस्ट्राइक भी करते हैं। हम एक और जहां अपनी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। अगर दुश्मन भारत की सीमा में घुसने का दुस्साहस करता है तो एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने का जज्बा भी भारत की सेना रखती है।

सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को हम साकार होते हुए देख रहे हैं। हर गरीब को घर, राशन, बिजली और शौचालय दिया जा रहा है। यह अमृत काल हमारे लिए प्रेरणा है। यह संकल्प है आगे बढ़ने का, यह अवसर है आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने का।

1857 के संग्राम का केंद्र बिंदु रहा उत्तर प्रदेश CM Yogi at Azadi ka Amrit Mahotsav Program

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अलग-अलग समय में आजादी का आंदोलन चलता रहा, लेकिन सामूहिक प्रयास वर्ष 1857 के प्रथम स्वातन्त्र्य समर में देखने को मिला था। इस प्रथम स्वातन्त्र्य समर का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश था। यह आयोजन लखनऊ को देश की आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ रहा है। देश की आजादी के लंबे संघर्ष की कीमत को हमारी वर्तमान व भावी पीढ़ी समझ सके, इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम देश में शुरू किया है।

Read More: Akhilesh Yadav Wife Dimple Yadav Covid Positive: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी हुईं कोरोना पॉजिटिव, घर में किया आइसोलेट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox