होम / Kumaon News: कुमाऊं में पिछले 24 घंटे में 12 जगह जंगल धधके, 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित

Kumaon News: कुमाऊं में पिछले 24 घंटे में 12 जगह जंगल धधके, 13 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित

• LAST UPDATED : May 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Kumaon News,(कुमाऊं): उत्तराखंड के कुमाऊं आरक्षित और पंचायत क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से जलती आग के कारण 12 जंगल धड़क-धड़क कर जल रहे है। जिसके कारण 13 हेक्टेयर से भी अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। गढ़वाल और वन्यजीव क्षेत्र में आग की एक भी घटना नहीं हुई। मुख्य वन संरक्षक के अनुसार 1 नवंबर 2022 से अब तक 505 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

कुमाऊं मंडल में आग लगने की 238 घटनाएं

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर मुख्य वन संरक्षक की ओर से एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुमाऊं में आरक्षित वन क्षेत्र में 5 और पंचायत क्षेत्र में 7 घटनाएं हुई है। इसे मिलाकर एक नवंबर 2022 से अब तक कुमाऊं मंडल में 238 घटनाएं हो चुकी हैं।

शरारती तत्वों के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज

वही गढ़वाल मंडल क्षेत्र में 134 व निजी क्षेत्र में 41 घटनाएं हुई हैं। विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जंगल में आग की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक की जाए। साथ ही शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में 27 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना, जाने प्रदेश के आज का मौसम अपडेट..  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox