होम / Viral News : सामंथा जिस होटल में बर्तन धोती थी, दो साल के अंदर ही उसने खरीद लिया…

Viral News : सामंथा जिस होटल में बर्तन धोती थी, दो साल के अंदर ही उसने खरीद लिया…

• LAST UPDATED : May 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Viral News लखनऊ : जरा सोचिए कोई इंसान होटल में बर्तन धोने का काम करे और वहां से कमाए हुए पैसों से अपना जेब खर्च, कॉलेज खर्च और अन्य खर्च पूरा कर ले इतना ही संभव नहीं है।

लेकिन यह कुछ अलग हुआ और उससे भी बाद कर हुआ। अपनी निजी जरूरते पूरा के बाद एक दिन उसी होटल को खरीदकर उसका ओनर बन जाए तो ये जानकार हर कोई सोच में पड़ जाएंगा।

लेकिन अमेरिका के ओहियो शहर की रहने वाली एक 18 वर्षीय लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। बता दे, 18 वर्षीय वो लड़की जिस होटल में बर्तन धोती थी कुछ की सालों में उसी होटल को खरीद लिया है।

  • मजदूर से बनी मालकिन
  • रिश्तेदारों से लिए पैसे

मजदूर से बनी मालकिन

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के ओहियो शहर की रहने वाली उस लड़की का नाम सामंथा है। इतनी कम उम्र में उस लड़की ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। सामंथा इस बिजनेस में मजदूर के रूप में काम कर रही थी लेकिन अब वह मालकिन बन गई है। सामंथा ओहियो शहर में पॉट वॉशर का काम करती थी। लेकिन बाद में वह धीरे-धीरे कुक बन गई। हाईस्‍कूल की पढ़ाई समाप्त होने के बाद सामंथा ने कॉलेज में दाखिला लिया तो जेब खर्च के लिए एक रेस्त्रां (restaurant) में बर्तन धोने का काम करने लगी और कुछ दिनों के बाद उसी रेस्त्रां में खाना बनाने लगी।

रिश्तेदारों से लिए पैसे

इसी दौरान सामंथा को पता चला कि रेस्त्रां के माल‍िक उसे बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। तभी उसने इसे खरीदने का सोच लिया। लेकिन इस रेस्त्रां के लिए उसके पास पैसों नहीं थे। सामंथा ने अपनी सारी सेविंग्स और अपने दोस्तों से भी उधार लेकर पैसे एकत्रित किया।

also read – एसपी से पिता बोले- मेरे बेटे की हुई हत्या, मोबाइल पर लड़की करती थी बात, कॉल डिटेल से खुल सकता राज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox