होम / UPSC CSE की परीक्षा में ग्रेटर नोएडा के इशिता किशोर ने किया टॉप, अन्य टॉपर्स की देखें लिस्ट

UPSC CSE की परीक्षा में ग्रेटर नोएडा के इशिता किशोर ने किया टॉप, अन्य टॉपर्स की देखें लिस्ट

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज): संघ लोक सेवा आयोग UPSC CSE ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें, इस साल की परीक्षा में इशिता किशोर नाम की प्रतियोगी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं टॉपर्स की लिस्ट में दूसरा स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन ने प्राप्त किया है।

इशिता ने किया टॉप

बता दें कि इस परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली इशिता किशोर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता को प्राप्त किया है। इशिता ने स्नातक का पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। वहीं उन्हें मधुबनी पेंटिंग का शौक है।

सिविल सेवा परीक्षा चयन सूची में 933 उम्मीदवार शामिल

बता दें, यूपीएससी ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा 2022 में प्रदर्शन के आधार पर कुल 933 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की है। इन सेवाओं में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ को शामिल किया गया हैं।

मालूम हो, इस वर्ष सफल घोषित कुल उम्मीदवारों में 345 जनरल कटेगरी के हैं, जबकि 99 EWS, 263 OBC, 154 SC और 172 SC कटेगरी के हैं। इसके अतिरिक्त, 178 उम्मीदवारों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

ये रहे टॉप टेन 

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरूद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

Also Read:

Noida News: NO POWER CUT ZONE में भी बत्ती गुल, बिजली बिन गर्मी से त्रस्त दिखे नोएडावासी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox