होम / UP Politics: 9 सालों में भी किसानों की आय दुगनी नहीं कर पाई सरकार, ठगने का काम कर रही बीजेपी, अखिलेश का सरकार पर निशाना

UP Politics: 9 सालों में भी किसानों की आय दुगनी नहीं कर पाई सरकार, ठगने का काम कर रही बीजेपी, अखिलेश का सरकार पर निशाना

• LAST UPDATED : May 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 9 सालों में भी बीजेपी ने किसानों की आय दुगुनी नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को लगातार धोखा दे रही है। केन्द्र में भाजपा सरकार के नौ साल हो गए किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा किसानों से झूठे वादे करती है। किसानों को भ्रमित करने के लिए नए-नए कार्यक्रम घोषित करती है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ रहा है लेकिन किसान को उनकी फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है।

नहीं बढ़ी गन्ना कीमतें

सपा प्रमुख ने कहा कि “भाजपा सरकार में आलू किसान बर्बाद हो गया। गन्ना की लागत बढ़ी पर सरकार ने गन्ने की कीमत नहीं बढ़ायी। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपये बकाया है। गन्ना किसान परेशान है। इसी तरह से प्रदेश में किसानों के गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पायी। सरकारी क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। भाजपा सरकार किसानों को अब मामूली सम्मान निधि के नाम पर भी धोखा दे रही है। किसानों को उनका हक न देने के लिए सरकार तरह-तरह के नियम बनाकर उलझाती है जिससे कि किसान सरकार के बनाये नये-नये नियमों, कानूनों के चक्कर में फंसा रहे।”

किसान विरोधी बीजेपी

सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार की नीयत किसानों के प्रति कभी ठीक नहीं रही। भाजपा किसान विरोधी है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की पोशक है। भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नियम कानूनों को ताक पर रखकर फायदा पहुंचा रही है जबकि किसानों को कानूनों में उलझाकर परेशान करती है। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान मजबूरन आत्महत्या करने पर मजबूर है।”

Also Read:

Ballia News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले, ‘बीजेपी के आशीर्वाद से ओपी राजभर को मिली थी संजीवनी’

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox