होम / Vande Bharat Train: UP के तीन शहरों से होकर गुजरेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए इसके ठहराव

Vande Bharat Train: UP के तीन शहरों से होकर गुजरेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए इसके ठहराव

• LAST UPDATED : May 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Vande Bharat Train: आज पीएम मोदी ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से दिल्ली से देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस को रवाना किया। ये ट्रेन आनंद विहार से चलकर देहरादून को जाएगी। कुल सफर 4 घंटे और 45 मिनट का होगा। इससे लोगों को काफी सहुलियत होने जा रही है। उत्तराखंड के लिए ये वंदेभारत पहली ट्रेन है लेकिन उत्तर प्रदेश के खाते में दूसरी है। दरअसल जो वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार से देहरादून को जाने वाली ट्रेन यूपी के कई स्टेशनो से होकर जाएगी।

यूपी के हिस्से एक और वंदेभारत

इस ट्रेन को प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर गुजरना है। ऐसे में यहां के लोगों को दिल्ली आने जाने में काफी आसानी होने जा रही है। वहीं सभी स्टेशन पर आने जाने के लिए किराया निर्धारित किया गया है। ट्रेन हर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा।

वंदे भारत में शताब्दी एक्सप्रेस से मात्र 40 रुपये ज्यादा देकर आनंद विहार तक सफर किया जा सकेगा। वहीं इकोनॉमी क्लास से सफर करने पर देहरादून से हरिद्वार व रूड़की जाने के लिए वंदे भारत में 185 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। वहीं सहारनपुर लिए 215, मेरठ जाने के लिए 60, मुजफ्फरनगर के लिए 15 रुपये अधिक देकर वंदे भारत की यात्रा का आंनद उठा सकेगें। आनंद विहार जानें के लिए भी शताब्दी के मुकाबलें 80 रुपये ज्यादा देने होंगे।

चार घंटे 45 मिनट का होगा आनंद विहार का सफर

अगर बात समय की करें तो वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। वंदे भारत को केवल आनंद विहार तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। सुबह सात बजे दून से चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11।45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

Also Read:

New Parliament Building Inauguration: सपा नेता रामगोपाल बदले संसद के उद्घाटन को लेकर बदले सुर, पहले विपक्षी दलों को बताया था गलत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox