होम / Kanpur Crime: महिला ने मुस्लिम युवक पर लगाया धोखाधड़ी और यौन शौषण का आरोप,पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Kanpur Crime: महिला ने मुस्लिम युवक पर लगाया धोखाधड़ी और यौन शौषण का आरोप,पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

• LAST UPDATED : June 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज),Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शारिरिक शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल चकेरी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले मोहित कुशवाहा नाम के युवक के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद दोनों में अनबन शुरू हो गयी। इन दोनों का एक बेटा होने के बदवजूद मोहित आये दिन उसके साथ मारपीट करता था।

क्या है मामला?

दो साल पहले महिला की मुलाकात कल्लू नाम के गाड़ी मैकेनिक से हुई। ये मुलाकात दोस्ती में बदली और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। दोनों आपसी सहमति से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला का आरोप है कि, आरोपी कल्लू महिला को शादी का झांसा देते हुए दो सालों तक शारीरक शोषण करता रहा। महिला ने कल्लू से कई बार शादी करने का दबाव बनाया लेकिन आरोपी ने उसे मना कर दिया। इस दौरान महिला से ऐसी जानकारी प्राप्त हुई जिसने उसे हिला कर रख दिया।

आरोपी फरार पुलिस कर रही तलाश

दरअसल महिला जिस कल्लू के नाम आदमी के साथ पिछले दो सालों से रह रही थी। उसका असली नाम अब्दुल वाहिद था। पीड़ित महिला ने आरोपी कल्लू उर्फ अब्दुल वाहिद के नाम शारीरिक शोषण और नाम बदल कर धोका देने और साथ हजार रुपए नकद व दो लाख रुपये के जेवरात हड़पने का आरोप लगाते चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वही इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपी कल्लू उर्फ अब्दुल वाहिद की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox