होम / UP Politics: देशहित में बीजेपी ने नहीं किया कोई काम, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

UP Politics: देशहित में बीजेपी ने नहीं किया कोई काम, शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : June 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज बनारस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मीडिया से हुई बातचीत में बीजेपी के 9 साल पूरे होने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम देश हित में नहीं किया, इसीलिए देश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है।

बीजेपी के लोग केवल झूठ बोलते है

पिछले दिनों वाराणसी में किसानों पर हुई लाठीचार्ज पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी सरकार है, भारतीय जनता पार्टी ने जितने भी वादे किए थे उन वादों पर भारतीय जनता पार्टी खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोई भी वादे पूरे नहीं किए, यह लोग केवल झूठ बोलते हैं और जनता को परेशान करते हैं। जो भी कानून बनाते हैं और निर्णय लेते हैं उससे जनता को फायदा नहीं बल्कि परेशानी पैदा होती है।

लोकसभा चुनाव में विपक्ष होगा एकजुट

लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करती है और 2024 का चुनाव हम लड़ेंगे और गठबंधन में समाजवादी पार्टी शामिल होगी। समाजवादी पार्टी चाहती है कि हम एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाए। 2024 के चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर सपा चुनाव लड़ सकती है इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर विचार और निर्णय करेगा।

पहलवानों के धरने पर कही ये बात

दिल्ली में पहलवानों का धरना जारी है और धरने में किसान भी उनका समर्थन कर रहे हैं इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि खिलाड़ी जो मेडल लाए हैं उनके साथ राष्ट्र में किस तरीके से व्यवहार हो रहा है यह बिल्कुल गलत और अशोभनीय है और कहां महिला सशक्तिकरण की बात होती है और जो लड़कियां मेडल लाई हैं लड़कियों की बात सुनी नहीं जा रही है।

बीजेपी दावा कर रही है कि लोकसभा चुनाव में 80 में 80 सीट लाएंगे इस सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस लोकसभा चुनाव में हम लोग सभी विपक्षी मिलकर हराने का काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस बार भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।

Also Read:

Kaushambi News: बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल पहुंचे कौशांबी, गिनाई सरकार की तमाम उपलब्धियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox