होम / Uttarakhand Top 50 Gangsters List: प्रदेश एसटीएफ ने तैयार की टॉप 50 बदमाशों की लिस्ट, जानें गैंगस्टर्स के नाम..

Uttarakhand Top 50 Gangsters List: प्रदेश एसटीएफ ने तैयार की टॉप 50 बदमाशों की लिस्ट, जानें गैंगस्टर्स के नाम..

• LAST UPDATED : June 5, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Uttarakhand Top 50 Gangsters List: देवभूमि लॉ एंड आर्डर के हिसाब से एक बेहद ही शांत प्रदेश माना जाता हैं। उत्तराखंड देश में अपनी कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता हैं, इसके बावजूद कई बार राज्य के मैदानी जिलों में बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसें में उत्तराकँड में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून ने उत्तराखंड के टॉप 50 बदमाशों की एक लिस्ट तैयार की है। इस सूची में जेल में बंद बदमाशों के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में कुख्यात बदमाश संजीव जीवा व सुनील राठी जैसे कई नाम शामिल हैं। फिलहाल प्रदेश भर में पुलिस के इस कदम को लेकर पुलिस की खूब चर्चा हो रही है।

कानून व्यवस्था के लिहाज से पुलिस का ये कदम अहम

जानकारी के अनुसार प्रदेश के डीजेपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को टॉप के बदमाशों की सूची तैयार करने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश पर एक्शन लेते हुए 50 खूंखार बदमाशों की लिस्ट तैयार की है। बताया जा रहा है कि कई बार ऐसा देखा गया है, कि बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद राज्य में छिप जाते हैं या अंडर ग्राउंड हो जाते हैं। ऐसे में बदमाशों के बारे में जानकारी मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। जिस कारण प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से पुलिस का यह कदम बेहद ही अहम माना जा रहा है।

ये है कुख्यात बदमाशों के नाम

एसटीएफ ने टॉप 50 बदमाशों की लिस्ट तैयार की है। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में कुख्यात बदमाश प्रवीण बाल्मिकी, सुनील राठी, चीनू, और संजीव जीवा के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में शामिल कई बदमाश अन्य दूसरे राज्यों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

सीधे एसटीएफ रखेगी निगरानी

जानकारी के अनुसार इस सूची में शामिल बदमाशों की गतिविधियों पर सीधे एसटीएफ निगरानी रखेगी, जिस्सें यह बदमाश किसी घटना को अंजाम न दे पाएं। इन बदमाशों की हर एक्टिविटी की मॉनिटरिंग की जाएगी। इस लिस्ट में शामिल क्रिमिनल्स की पूरी डिटेल्स निकाल ली गई है। जिसमें हर बदमाशों से जुड़ी छोटी से बड़ी जानकारी को इसमें शामिल किया गया है। प्रदेश के डिजीपी का कहना है कि इससे मोस्ट वांटेड क्रिमिनल पर नजर रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Cm Yogi Adityanath Birthday: CM योगी के 51वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, कहा- उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox