होम / Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, ये 1 सफ्ताह में दूसरी घटना

Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, ये 1 सफ्ताह में दूसरी घटना

• LAST UPDATED : June 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Kedarnath Avalanche: केदारनाथ में चोराबाड़ी क्षेत्र में सुबह 8.56 बजे एवलांच आया है। 1 सप्ताह में एवलांच आने की यह दूसरी घटना है। यह घटना मंदिर क्षेत्र से लगभग छह किमी दूर हुई है। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ क्षेत्र में बर्फबारी के चलते एवलांच की घटना हुई है, जो सामान्य प्रक्रिया है। इससे पहले आठ जून को केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इससे काफी देर तक बर्फ का गुबार उठता रहा। इस दौरान केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था।

हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जमी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हालांकि हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है।

पिछले साल 3 बार हुआ था हिमस्खलन

22 सितंबर को शाम साढ़े 4 बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।

ये भी पढ़ें:- Mussoorie News: मसूरी देहरादून मार्ग कोलुखेत के पास एक कार बनी आग का गोला,  गाड़ी में सवार लोगो की बाल-बाल बची जान

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox