होम / Gorakhpur News : माफिया अजीत शाही के अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, टॉप टेन की लिस्ट में शामिल माफिया

Gorakhpur News : माफिया अजीत शाही के अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, टॉप टेन की लिस्ट में शामिल माफिया

• LAST UPDATED : June 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Gorakhpur News गोरखपुर : Gorakhpur News माफियाओ के जरायम की दुनिया से कमाए गए अकुर अवैध संपत्तियो पर बुलडोजर चलें का काम भी शुरू हो गया है।

माफिया अजीत शाही के 25 डिसमिल पर बने अवैध संपत्ति पर बाबा योगी का बुलडोजर चला।

करोड़ो की संपत्ति जमीन दोस

गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित गोदाम पर आज जिला जिला प्रशासन का बुलडोजर चला और पल भर में करोड़ो की संपत्ति को जमीन दोस कर दिया गया।

इस दौरान मौके पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त मेयर व् तहसीलदार सहित जिले के तमाम आला अधिकारी के साथ पीएससी मौजूद रही।

कब्जा कर बनाया दुकान

बता दे कि गोरखपुर में माफिया अजीत शाही की काली कमाई से बनाए गए मकान दुकान और गोदाम पर आज से गोरखपुर नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है।

पिछली सरकारों में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से माफिया अजीत शाही ने कब्जा कर लिया और अपना दुकान और ऑफिस बना रखा था।

माफियाओं के टॉप टेन लिस्ट में शामिल

आज गोरखपुर पुलिस के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पूरे अवैध कब्जे को तोड़कर उसे मिट्टी में मिला दिया। अजीत शाही गोरखपुर के माफियाओं के टॉप टेन की लिस्ट में शामिल था।

अभी कुछ दिनों पहले उसने वकील के भेष में गोरखपुर के दीवानी कचहरी में सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने उसके जरायम की दुनिया से कमाए गए अकुर सम्पत्ति को खंगालना शुरू कर दिया है।

पत्नी के नाम कराया अवैध कब्ज़ा

अभी सबसे पहले बेतियाहाता स्थित नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके अपने पत्नी के नाम से किया हुआ था। पुलिस ने इसके इस अवैध संपत्ति को नगर निगम के मदद से आज जमीन दोस कर दिया और उसे मिटटी में मिला दिया।

माफिया विनोद उपाध्याय का अगला नंबर

एसपी सिटी ने बताया की जल्द ही फरार 50 हजार का इनामी माफिया विनोद उपाध्याय की संपत्ति की भी लिस्ट बनाई जा रही है और जल्द ही उस पर भी बुलडोजर चला कर उसे जमीन दोस कर दिया जाएगा ।

Also Read – पति ने पत्नी की फावड़े से मारकर की निर्मम हत्या, गांव में मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox