India News (इंडिया न्यूज़) Firozabad Fire News फिरोजाबाद : फिरोजाबाद (Firozabad Fire News) के गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। इस आग में लाखो का नुकसान हुआ है।
आधा दर्जन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची
यूपी के फिरोजाबाद थाना उत्तर के जैन नगर में पॉट रूम वाली का मामला है। जहा गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। इस आग जाली से लाखो का नुकसान हुआ है।
आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों से लोग भागने लगे। आस – पास में दहशत का माहौल था। आग लगने की सूचना मिलने पर आधा दर्जन दमकल की गाड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
अग्निशमन अधिकारी ने दी जानकारी
अग्निशमन अधिकारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि गली सकरी होनो के कारण आग पर काबू पाने में मश्क्कत करनी पड़ी है।
बता दे, टैंकरों से पानी अंदर भेज कर आग पर काबू पाया गया। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के जनहानि की सूचना नहीं है।