होम / Raw papaya: कच्चा पपीता खाने से स्वास्थ्य को हो सकती हैं ये हानियां, जानें

Raw papaya: कच्चा पपीता खाने से स्वास्थ्य को हो सकती हैं ये हानियां, जानें

• LAST UPDATED : June 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Raw papaya: पपीते हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक फल माना जाता है और इसका सेवन हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। तो वहीं पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर हमलोग पके पपीते के अलावा कच्चे पपीते का सेवन भी खूब करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए कच्चा पपीता काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए जानिए किन लोगों के लिए है कच्चा पपीता का नुकसान।

कच्चे पपीते से हो सकती है उल्टी की समस्या

कच्चे पपीते को पचाना आसान नहीं होता है। अगर आपको सेवन करने से उल्टी आ रही है तो इसका सेवन बंद कर दें। इसको उबालकर या सब्जी बनाकर खाने से फायदा मिल सकता है।

अस्थमा से जूझ रहे पीड़ित न खाएं कच्चे पपीता

अगर आप अस्थमा या पीलिया के मरीज है तो कच्चे पपीते से दूर ही रहे। इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। कच्चे पपीते का सेवन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि पपीते में पपाइन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक है।

कच्चे पपीते न खाएं प्रेग्नेंट महिलाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कच्चा या फिर पका हुआ पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पपीते का सेवन पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर इस दौन पपीता खाने के लिए मना करते हैं।

ये भी पढ़ें:- Uttarkashi News: उत्तरकाशी के पुरोला जिले में सुबह के दौरान सुनसान नजर आई सड़के, पुलिस भ्रमण करती आई नजर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox