होम / Benefits of Gond सर्दियों में गोंद का सेवन करने के फायदे

Benefits of Gond सर्दियों में गोंद का सेवन करने के फायदे

• LAST UPDATED : December 27, 2021

Benefits of Gond : गोंद आयुर्वेदिक दवाइयों की तरह ये कड़वा नहीं होता। ये स्वादहीन और गंधहीन होता है, और अपने गुणों की वजह से कॉस्मेटिक जगत में भी इसका प्रयोग बहुतायत में होता है। सर्दियों में गोंद का सेवन जरूर करें। गोंद कई तरह के पेड़ से प्राप्त होता है, जिसके सेहत लाभ भी काफी होते हैं। जब हम गोंद की बात करते हैं, तो सबसे पहले आपके दिमाग में लड्डुओं में पड़ने वाला गोंद आता होगा।

मगर यह गोंद कतीरा उस गोंद से थोड़ा अलग है। गोंद में कई पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। गोंद के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। गोंद एक औषधि की तरह काम करता है। खांसी, गले में खराश, डायरिया, जैसी समस्याओं में इसका इलाज करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है गुणों से भरपूर गोंद के बारें में….

READ ALSO : Benefits of Black Raisins काली किशमिश के हैरान कर देने वाले फायदे

इम्यून सिस्टम स्ट्रोग बनाएं Benefits of Gond

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप गोंद का सेवन कर सकते हैं। एक गिलास गर्म दूध में 1 चम्मच गोंद मिलाकर सेवन करें।

शरीर को अंदरूनी शक्ति मिलें Benefits of Gond

यदि आपको दिनभर थकान, शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होती है। तो गोंद में ढेर सारा प्रोटीन और फॉलिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है। इसे खाने से खून गाढ़ा होता है। तो गर्म दूध में गोंद और मिश्री मिलाकर पिएं। इससे शरीर को अंदरूनी शक्ति मिलेगी। रात में कुछ दिनों के लिए गोंद वाला दूध पीने से शरीर में ऊर्जा का भी संचार होता है।

वजन कम करें Benefits of Gond

वजन कुछ दिनों से बढ़ रहा है, तो गोंद का सेवन करें। गोंद खासकर बबूल के पेड़ का गोंद वसा को कम करने में मदद करता है। बबूल पेड़ का गोंद यदि आप 4-5 सप्ताह खाएंगे, तो बॉडी मास इंडेक्स में कमी आएगी। इसमें डायटरी फाइबर भी अधिक होता है, जिससे वजन कम होता है। गोंद को आप दूध या पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

हाथों-पैरों में जलन को कम करें Benefits of Gond

कुछ लोगों को हर समय हाथ-पैरों में जलन, कंपन की समस्या रहती है। इन्हें ठीक करने के लिए 1 चम्मच गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में मिलाएं और सोने से पहले पी जाएं।

पेट के रोगो से राहत Benefits of Gond

गोंद खासकर बबूल के पेड से प्राप्त होने वाला गोंद डायरिया ठीक करता है। बबूल का गोंद शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट को एब्जॉर्ब करता है। दही में बबूल गोंद को मिलाकर खाते हैं, तो आपको पेट संबंधी परेशानियों से जल्द राहत मिल सकती है। पेट की समस्याओं से रहते हैं परेशान, तो इसे दही में मिलाकर खाएं। पेट में दर्द, पेट फूलना, सूजन, कब्ज आदि समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

माहवारी नियमित करें Benefits of Gond

यदि किसी महिला के मासिक धर्म अनियमित हैं तो गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीस कर 2 चम्मच दूध में मिला कर सेवन करें। इसके अलावा गोंद के लड्डू भी बना कर खाए जा सकते हैं। यही नहीं बच्चा होने के बाद भी गोंद के लड्डू खाने पर कमजोरी और माहवारी की गड़बड़ी भी ठीक हो जाती है।

मुंह के छाले ठाक करें Benefits of Gond

अल्सर के कारण होने वाली सूजन, लालिमा और दर्द को कम करने के लिए इस उपाय को आजमाएं। गोंड कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और तुरंत राहत के लिए अपने छालों पर लगाएं।

लू और हीट स्ट्रोक से बचाए Benefits of Gond

यदि गर्मी में लगने वाली लू और हीट स्ट्रोक लग जाती है तो गोंद कतीरा के 2 चम्मच लेकर उसे 1 गिलास पानी में सोने से पहले भिगो दें। जब यह फूल जाए तब इसे चीनी में मिक्स कर के खाएं। इसे शर्बत के तौर पर भी दिन में दो बार लिया जा सकता है। यह गर्मी में लगने वाली लू और हीट स्ट्रोक से बचाता है।

Benefits of Gond

READ ALSO : Banana Is Bad For Health ज्यादा केले खाने से क्या होगा स्वास्थ्य को नुकसानदायक

READ ALSO : Home Remedies For Hair Break बालतोड़ होने पर क्या करें घरेलू उपाय

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox