होम / Yamuna River: एक बार फिर उफान पर है यमुना नदी, जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, वृंदावन के कई क्षेत्रों में घुसा पानी

Yamuna River: एक बार फिर उफान पर है यमुना नदी, जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, वृंदावन के कई क्षेत्रों में घुसा पानी

• LAST UPDATED : July 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Yamuna River:  जिले में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। रविवार को हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी यमुना नदी में पहुंच गया। इसके चलते मथुरा में यमुना का जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर बढ़ गया। इससे जिले में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। वृंदावन की परिक्रमा मार्ग, कुंभ स्थल क्षेत्र, चीर घाट, केसी घाट और बांके बिहारी मंदिर के पास पानी पहुंच गया है।

जिला प्रशासन फिर हुआ अलर्ट

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पार करने के बाद जिला प्रशासन भी एक बार फिर पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। निचले इलाकों में रह रहे गरीब असहाय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। वहीं, गोकुल बैराज पर बने बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्रशासन निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के मौके पर सीएम योगी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, बोले- नए भारत में हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी.. 

Monsoon: मॉनसून में रहना चाहते है फिट? तो इन बातों का रखें ध्यान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox