होम / Fatehpur News : वहशी दरिंदो ने घर के बाहर बैठी महिला को अगवाकर गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर

Fatehpur News : वहशी दरिंदो ने घर के बाहर बैठी महिला को अगवाकर गैंगरेप की घटना को दिया अंजाम, हालत गंभीर

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Fatehpur : देश मे महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं। सरकार कड़े कानून बनाकर महिलाओ और बेटियों को सुरक्षित करने के प्रयास में लगी, लेकिन दरिंदे हैवानियत की सारी हदें पार कर रहे हैं। मणिपुर में महिलाओ को निवस्त्र घुमाने का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि यूपी के फ़तेहपुर जिले में वहशी दरिंदो ने घर के बाहर बैठी महिला को अगवाकर जंगल मे गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना ने फिर से महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं डीएसपी फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी के तलाश में जुटे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे DSP

जिला अस्पताल में भर्ती महिला को जबरन दरिंदे उठा कर जंगल में ले गए। जहां हैवानियत की सारी हदें पार कर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया और महिला को निवस्त्र हालत में जंगल मे छोड़ भाग निकले। महिला को अस्त-व्यस्त हालत में देख गाँव वालो ने घटना की जानकारी फोर्स को दी। मौके पर पहुंची फोर्स ने महिला को गंभीर हालत में देख जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलते ही DSP मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटना स्थल की जांच पड़ताल कराई। फोर्स आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस घटना पर महिला का कहना है कि उसका पति मुम्बई में रहकर नौकरी करता है। घटना के समय वह घर मे अकेली थी तभी गांव के रहने वाले दो युवक उसे दरवाजे से मुंह दबाकर उठा ले गए और दोनो लोगो ने बारी बारी से जंगल मे दुष्कर्म किया। महिला दोनों दरिंदो की दरिंदगी के बाद बेहोशी की हालत में घटना स्थल में मिली जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Read more: मणिपुर जैसी घटना यूपी में! निर्वस्त्र किशोरी हाथ जोड़कर मांगती रही कपड़े…लेकिन 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox