होम / Politics news: नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस की बयानबाजी के बाद भड़की भाजपा, कहा- कौल सिंह को लेना चाहिए राजनीति से संन्यास

Politics news: नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस की बयानबाजी के बाद भड़की भाजपा, कहा- कौल सिंह को लेना चाहिए राजनीति से संन्यास

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Himachal news: इन दिनों हिमाचल प्रदेश आपदा से जूझ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से तबाही का मंजर जारी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की राजनीति भी उसी तेजी से बरकरार है। हिमाचल भाजपा मीडिया प्रभारी करन नंदा ने कहा कांग्रेस नेता सुंदर सिंह और कौल सिंह ठाकुर को सोच समझ के बयानबाजी करनी चाहिए।

कौल सिंह को राजनीति से संन्यास लेना चाहिए

उन्होंने जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ऊपर टिप्पणी की है, वह निंदनीय है। जो व्यक्ति आपदा के संकट में जन सेवा के कार्य में दिन-रात लगा है, उस पर इस प्रकार के आरोप लगाना अशोभनीय है, उन्होंने कहा लगता है कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर वरिष्ठ तो हैं ही, पर वरिष्ठ होते होते उनको राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी बीते दिनों कौल सिंह ठाकुर और सुंदर सिंह ठाकुर की नेता प्रतिपक्ष पर बयानबाजी पर पलटवार कर रहे थे।

करन नंदा ने किया पलटवार

करन नंदा ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में राजनीति कौन कर रहा है, वह जगजाहिर है। यह कांग्रेस नेताओं को समझाने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस नेता लगातार भाजपा के ऊपर टिप्पणियां कर जनता का ध्यान भटकने का प्रयास कर रहे हैं। पहले दिन से ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और समस्त नेताओं के नेतृत्व में नेता कार्यकर्ता धरातल पर जाकर सेवा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र आपदा को लेकर 361 करोड़ रुपए की राशि हिमाचल प्रदेश को दी जा चुका है, यह इस कांग्रेस सरकार को दिखता नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को नसीहत दी कि जनता को गुमराह करने की कोशिश न करें।

Also read:

UP News: 167 वीं ऐतिहासिक इमामी की सवारी निकली, हजारों की भीड़ ने पाक घोड़ें का किया दीदार, गंगा जमुनी तहजीब का संगम है दुलदुल घोड़ा जुलूस

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox