होम / Uttarakhand Politics: क्या लोकसभा चुनाव लड़ेगी रेखा आर्य? जानिए इस सवाल पर क्या बोली कैबिनेट मंत्री

Uttarakhand Politics: क्या लोकसभा चुनाव लड़ेगी रेखा आर्य? जानिए इस सवाल पर क्या बोली कैबिनेट मंत्री

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Politics: प्रदेश की खेल एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व चंपावत जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य से चंपावत दौरे के दौरान मीडिया के द्वारा पूछे गए प्रश्न अगर पार्टी द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्देश दिए जाते हैं तो क्या पार्टी के निर्देश पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा वह पार्टी तथा हाईकमान के निर्देशों का पालन करेंगी। उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान के आदेश पर ही वे आज मंत्री हैं और पार्टी हाईकमान का आदेश का पालन करना उनका परम कर्तव्य है।

उम्मीदवार का चेहरा बदला आ सकता है नजर?

मंत्री रेखा आर्य ने कहा अगर पार्टी 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ाएगी तो वह पार्टी हाईकमान के आदेश का पालन करेंगी वह पार्टी की सच्ची सिपाही है और पार्टी हाई कमान के आदेश का पालन करना उनका धर्म है। मालूम हो अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से 2024 लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार का चेहरा बदला नजर आ सकता है।

लोकसभा चुनाव लड़ने की जता चुके हैं इच्छा

इस प्रकार की अटकलें तेज हैं और मंत्री रेखा आर्य पार्टी के आदेश पर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी है। वर्तमान में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से अजय टम्टा सांसद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Uttarakhand Breaking: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट पर मलबा आने से अवरुद्ध, हाईवे बंद होने से जगह-जगह फसें यात्री  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox