India News (इंडिया न्यूज़),Champawat News: चंपावत जनपद के दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत चंपावत सर्किट हाउस पहुंची। प्रदेश की खेल एवं नागरिक मंत्री एवं चंपावत जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने भूस्खलन की चपेट में आए। तीन परिवारों से मुलाकात कर उन्हें विस्थापन हेतु तीन तीन लाख रुपए की सहयोग राशि के चेक वितरण किए। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने चंपावत जनपद के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में आपदा से संबंधित समस्याओं को सुना एवं उनके उपायों पर चर्चा की।
जनपद के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि कराई गई उपलब्ध- रेखा आर्य
जिसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रास्तों को खुला रखने की कोशिश की जाए। जैसे ही कहीं भी रास्ता बंद हो या कहीं भी आपदा की स्थिति हो तो तुरंत वहां राहत पहुंचाने का कार्य किया जाए। चिन्हित डेंजर जोनों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि सरकार द्वारा जनपद के लिए पर्याप्त मात्रा में आपदा राहत हेतु 15 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
सभी अधिकारियों को मानसून सत्र के दौरान अलर्ट रहने के कड़े निर्देश
प्रत्येक तहसील को एक-एक करोड़ की धनराशि आपदा राहत कार्य हेतु उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल जनपद में आपदा से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जनपद के सभी मार्गों पर यातायात भी चालू है। वही मंत्री रेखा आर्य ने लंबे समय तक एन एच बंद होने की दशा में वैकल्पिक मार्ग के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा करी। उन्होंने बताया वैकल्पिक मार्ग के तौर पर धोन दूयरी मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। वही मंत्री के द्वारा सभी अधिकारियों को मानसून सत्र के दौरान अलर्ट रहने के कड़े निर्देश दिए गए। मंत्री रेखा आर्य ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।