होम / Shahjahanpur Crime News : एक युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, शादीशुदा महिला से प्रेम करने का मामला

Shahjahanpur Crime News : एक युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, शादीशुदा महिला से प्रेम करने का मामला

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Shahjahanpur Crime News शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं। कल ताबड़तोड़ दो हत्याओं के बाद आज दिनदहाड़े एक युवक को सरेराह गोली मार दी गई।

गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग वजह निकल कर सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना थाना तिलहर क्षेत्र के रिंग रोड पर गर्रा पुल की है। जहां से थाना मदनापुर के रहने वाला अरविंद मोटरसाइकिल से शहर की तरफ आ रहा था। तभी गर्रा पुल पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने अरविंद को रोक लिया और उसके पेट में नजायज तमंचे से गोली मार दी।

गोली लगते ही अरविंद सड़क पर गिर पड़ा। बीच सड़क पर गोली मारने की घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि अरविंद का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

2 महीने पहले ही बेटी की शादी हुई थी। जिसके बाद युवती के पति और उसके घर वालों ने अरविंद को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल गंभीर हालत में अरविंद का मेडिकल कॉलेज महिला चल रहा है।

Also Read –Aligarh News : सांप के काटने से बच्चे की हुई मौत, बच्चे को 24 घंटे से जिंदा करने में जुटे बायगीऱ , अंधविश्वास! का है मामला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox