होम / Greater Noida News : अनुराग ठाकुर ने “एशियन यूथ एंड जूनियर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप” का किया शुभारंभ, मौजूद रहे विदेशी मेहमान

Greater Noida News : अनुराग ठाकुर ने “एशियन यूथ एंड जूनियर वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप” का किया शुभारंभ, मौजूद रहे विदेशी मेहमान

• LAST UPDATED : July 27, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Greater Noida News ग्रेटर नोएडा : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को एशियाई युवा और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता पहली बार देश में आयोजित की जा रही है।

30 से अधिक भारतीय वेटलिफ्टर लेंगे भाग

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 28 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजन चलेगा। बता दे, भारत में पहली बार एशियन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।

इस चैंपियनशिप में 30 से अधिक भारतीय वेटलिफ्टर भाग लेंगे, जिनमें खेलो इंडिया के कई एथलीट भी शामिल हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्री मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम का आयोजन फीता काट कर किया। उनके साथ मंच पर एथिलीट के साथ – साथ विदेशी मेहमान भी मौजूद रहेंगे।

फीता काटने के बाद केन्द्री मंत्री ने खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के नेतृत्व में बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं। भारत में पहली बार इस खेल का आयोजन हो रहा है।

इसके लिए मोदी जी और योगी जी सरकार को धन्यवाद देता हु। आगे कहा कि यह खेल प्रतियोगिता नोएडा (यूपी ) में पहली बार हो रहा है। “आने वाले समय में भारत ओलंपिक की तैयारी करेगा। इस आयोजन में 18 देशों के युवा भाग ले रहे हैं।

Also Read –  घर से बुला कर युवक को मारी गोली, मामले का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस कर रही जांच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox