होम / Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात, नदी-नालों ने मचाई तबाही, पहाड़ो में बड़ा भूस्खलन का खतरा, लोग परेशान

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात, नदी-नालों ने मचाई तबाही, पहाड़ो में बड़ा भूस्खलन का खतरा, लोग परेशान

• LAST UPDATED : July 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand Landslide: चमोली जिले में देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 लामबगड़ में बह गया। नाले में पहाड़ी से भारी मलबा आने और नाले का जलस्तर बढ़ने से 50 मीटर सड़क बह गई है। वहीं, उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के धसड़ा गांव वालों को बड़े भूस्खलन का खतरा सता रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि गांव में टीम भेजकर भूस्खलन की स्थिति देखी जाएगी। भूस्खलन की हालिया घटनाओं के बाद गंगोत्री राजमार्ग सुनागर और स्वारीगाड में बंद है, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग डाबरकोट, स्यानाचट्टी में बंद है।

कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद

बता दें, उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार से अगले तीन दिन भारी बारिश होने के आसार बने हुए है। वहीं मौसम विभाग ने 29 जुलाई से एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही धरासू में भारी मलबा गिरने के कारण कल सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि यमुनोत्री राजमार्ग डाबरकोट सहित कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है।

28 जुलाई को सामान्य से 90 फीसदी कम बरसे मेघ

अगर बात पिछले पांच सालों की करें तो देहरादून में 28 जुलाई को सामान्य से बहुत कम बारिश हुई। इसके साथ ही शुक्रवार को दून में सिर्फ 2.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 90 फीसदी कम है। अगर बात 2018 से करें तो   इस दिन 89.9 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से करीब 67 फीसदी अधिक है। जबकि वर्ष 2019 से लेकर 2022 तक भी इससे कम बारिश हुई है। शुक्रवार को राज्यभर में भी सामान्य से 52 फीसदी बारिश कम हुई। हालांकि प्रदेशभर में पूरे जुलाई में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बताया गया कि प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

Also Read: Swami Prasad Maurya: मौर्य के विवादित बयान पर सीएम धामी ने दी डिंपल यादव को सलाह, बोले- धाम की क्या परंपरा सपा नेता को…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox