India News (इंडिया न्यूज),IPS Prabhakar Chowdhary: बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज का मामला काफी सुर्खियों में रहा। जिसके बाद से एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला चर्चा में बना हुआ है। तबादले के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे बरेली में भाजपा के लोग दंगा कराना चाहते थे। वहीं, जिस अधिकारी द्वारा दंगा होने से रोका, उसे सरकार ने हटा दिया।
भाजपा सरकार ने सिर्फ नारे दिए
बता दें कि अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कानून व्यवस्था की बात करता है, उसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बर्खास्त कर देती है। भाजपा सरकार ने सिर्फ नारे दिए हैं। कोई काम नहीं किया है। अखिलेश कहते हैं भारत सिर्फ बातों से नहीं ठोस कामों से बदलेगा। वहीं उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराएगा।
भाजपा देश में माहौल खराब करने का काम कर रही
वहीं, सपा प्रमुुुुुुुख कहते हैं कि भारत की पहचान सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम एकता से है। लेकिन भाजपा नकारात्मक राजनीति कर देश में माहौल खराब करने का काम कर रही है। इस वक्त देश की हालत बेहद खराब है। सराकर मणिपुर के मुद्दे पर अब तक चुप है। जिसके बाद वह कहते हैं कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को साथ लेकर भाजपा को हराएगी।