होम / Sant Kabir Nagar : भाजपा नेत्री ने राज्यमंत्री पर यौन शोषण का लगाया आरोप, योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दर्ज कराई शिकायत

Sant Kabir Nagar : भाजपा नेत्री ने राज्यमंत्री पर यौन शोषण का लगाया आरोप, योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दर्ज कराई शिकायत

• LAST UPDATED : August 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Sant Kabir Nagar : संतकबीरनगर में बीजेपी की महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति ने प्रदेश के होमगार्ड व कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण का सनसनी खेज आरोप लगाया है।

उपाध्यक्ष ने मंत्री पर लगाया आरोप

संतकबीरनगर के महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष ने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में मंत्री ने उन्हें एक कमरे में ले जाकर उनका यौन शोषण किया।

इस मामले में महिला नेत्री ने सीएम योगी को शिकायती पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग की है। महिला नेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि लखनऊ में मंत्री धर्मवीर प्रजापति से मिलने गई थी।

मंत्री ने मेरे साथ गलत किया – जिला उपाध्यक्ष

इस दौरान वे अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे एक घर मे ले गए। वहाँ उसे खाना खिलाया और उनका शारिरिक शोषण किया। विरोध करने पर मंत्री ने कहा राजनीति में यह सब चलता है और उनके साथ गलत कार्य किया।

किरन प्रजापति ने कहा इस बीच उनके पति की तबियत खराब थी इस नाते वह इस मुद्दे पर अब तक चुप रही। मंत्री ने मेरे साथ गलत किया, अब उन्हें इस मामले में न्याय चाहिए। इस मामले में मैने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।

Also Read – गिरफ्तारी करने गई पुलिस ने अभियुक्त के घर में घुसकर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox