होम / Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, लोगों ने पुतले फुक पद से बर्खास्त करने की माँग, जानें पूरा मामला

Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, लोगों ने पुतले फुक पद से बर्खास्त करने की माँग, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : August 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand News: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर विभिन्न समाज के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। साथ ही साथ लोगों ने कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त करने की भी मांग की। कैबिनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में हुई एक सभा में समाज के लोगों से जुड़ी युक्तियों के संबंध में एक टिप्पणी की थी। जिससे लोग नाराज हैं।

मंच पर आकर माफी मांगनी चाहिए- राजकुमार सैनी

ऑल इंडिया सैनी सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि जिस समय कैबिनेट मंत्री ने यह टिप्पणी की उस समय मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद थे लेकिन उनके द्वारा भी इस पर कोई संज्ञान नही लिया गया। उन्होंने कहा कि केबिनेट मंत्री की यह बयानबाजी भाजपा के चरित्र को उजागर करता है कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को सार्वजनिक मंच पर आकर माफी मांगनी चाहिए और उन्हे नैतिकता के आधार पर इस पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

अभद्र टिप्पणी के कारण समाज के लोग गुस्साएं

इस दौरान कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में हुई सभा के दौरान त्यागी कश्यप और सैनी समाज की युवतियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की जिसके कारण सर्व समाज के लोगों में गुस्सा है।

ALSO READ: 

Eye Flu: प्रदेश में तेजी से फैल रहे आई फ्लू के केस, अस्पतालों में लगतार बढ़ रही मरीजों की संख्या

UKSSSC: उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 359 उम्मीदवारों हुए चयनीत, 11 जून को हुई थी परीक्षा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox