होम / UP Assembly: आज से शुरू होगा विधान मंडल का मानसून सत्र, पहले दिन इन मुद्दों पर हो सकता है जोरदार हंगामा

UP Assembly: आज से शुरू होगा विधान मंडल का मानसून सत्र, पहले दिन इन मुद्दों पर हो सकता है जोरदार हंगामा

• LAST UPDATED : August 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UP Assembly: आज से उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदस्यों से प्रदेश में बाढ़ व सूखे की स्थिति पर चर्चा का आह्वान किया है। इसके साथ ही मुख्य विपक्षी दल भी आज विधानमंडल में सरकार को घेरता हुआ दिखेगा। बता दें, विपक्षी दल सपा ने मणिपुर की घटना पर निंदा प्रस्ताव लाने की रणनीति तैयार की है। जिसके लेकर सदन में हंगामे की पृष्ठभूमि तैयार हो गई है।

करीब 13 विधेयक सदन के पटल पर रखने की तैयारी

बता दें, योगी सरकार द्वारा विधानमंडल के मानसून सत्र में पहले दिन प्रश्नकाल के बाद करीब 13 विधेयक सदन के पटल पर रखने की तैयारी है। जिसमें विधानसभा की नई नियमावली भी पेश की जाएगी। लेकिन, विपक्ष ने भी अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। विधानमंडल के मानसून सत्र में पहले दिन समाजवादी पार्टी मणिपुर की घटना सहित प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति में है। वहीं विपक्ष सरकार को लेकर मणिपुर की घटना तथा महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर सकता हैं। इसके साथ ही रविवार को आयोजित कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह तय किया गया कि सदन की कार्यवाही फिलहाल शुक्रवार तक संचालित की जाएगी।

मतभेदों के बाद भी यूपी विधानसभा में अच्छी चर्चा होती है- योगी

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते कुछ समय से विधानसभा अपने सकारात्मक चर्चा और सृजनात्मकता के लिए जानी जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि तमाम मतभेदों के बाद भी यूपी विधानसभा में अच्छी चर्चा होती है। मुख्यमंत्री ने विधानमंडल में विपक्ष से सदन में चर्चा-परिचर्चा की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने में योगदान देने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि सदन की गरिमा में वृद्धि हो और प्रदेश के प्रति जो सकारात्मक धारणा बनी है वह आगे बढ़ सके।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox