होम / Unnao News : ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

Unnao News : ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

• LAST UPDATED : August 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Unnao News उन्नाव : आज पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा (डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा) उन्नाव में ब्राह्मण महासम्मेलन में पहुंचे। जहाँ दिनेश शर्मा ने मीडिया के सवालों पर राहुल गांधी की सदस्यता बहाल व गठबंधन पर कटाक्ष किया ।

केंद्र का नेतृत्व जरूरी – डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

उन्नाव शहर के निराला प्रेक्षागृह में ब्राह्मण महासम्मेलन हो रहा है । उन्नाव के केंद्र ब्राह्मण महासम्मेलन में सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे। जहाँ उन्होंने कहा कि दिल्ली संवेदनशील जगह है। विश्व के सारे दूतावास वहीं पर है, इसलिए केंद्र का दिल्ली पर अधिपत्य है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि कांग्रेस ने भी आजादी के बाद शासन में रहकर के कुछ नहीं किया। चौधरी चरण सिंह चंद्रशेखर, बी पी सिंह ने भी कुछ नहीं किया। इसलिए नहीं किया कि दिल्ली एक संवेदनशील स्थल है इसका नेतृत्व केंद्र के हाथों में जरूरी है।

परशुराम जी ने वंसज है

उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म परिवार वादी एक डिफेक्टिव यह ऐसा गठबंधन है चुनाव आने से पहले आपस में मिलता है जैसे हार होती है उतनी तेजी से टूटता है। अबकी चुनाव हार से पहले टूट जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी ब्राह्मण एक हो जाये। सभी बीजेपी का सपोर्ट करे। परशुराम जी के हम वनसज है। हमें उनसे कुछ सीखना चाहिय।

Also Read – देह व्यापार का बड़ा खुलासा, नेपाल और बिहार की महिलाएं गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox