होम / CM Yogi Said in Gorakhpur : गोरखपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी, विकास का कोई विकल्प नहीं

CM Yogi Said in Gorakhpur : गोरखपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी, विकास का कोई विकल्प नहीं

• LAST UPDATED : December 30, 2021

इंडिया न्यूज, गोरखपुर।

CM Yogi Said in Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की जनता को विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात दी। साथ ही 1305 करोड़ की लागत वाली 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2022 के आगमन से पहले गोरखपुर को लगभग साढ़े 1800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार मिला है। उन्होंने कहा कि चाहें कोई कुछ भी कहे, पर विकास का विकल्प नहीं है।

गोरखपुर के बारे में धारणा बदली (CM Yogi Said in Gorakhpur)

आज हम गोरखपुर के बारे में या प्रदेश के बारे में जो धारणा पहले देश और दुनिया की थी अगर उसको बदलने में सफल हुए तो इसके पीछे कारण है। हम लोगों ने विकास पर ध्यान दिया, बिना भेदभाव के विकास किया। विकास के लिए न जाति, न मजहब, न भाषा और न क्षेत्र। सबका साथ और सबका विकास के प्रधानमंत्री के नारे को प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया गया।

छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन (CM Yogi Said in Gorakhpur)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि हम प्रदेश के हरेक स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्रा को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करवाएंगे। अभी हम लोगों ने लखनऊ में इस कार्यक्रम को 25 दिसंबर से प्रारंभ किया है। इसके तहत आज गोरखपुर में लगभग एक हजार नवजवानों को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

(CM Yogi Said in Gorakhpur)

Read More: Rifle Robbed From Police During Night In Bijnor : बिजनौर में रात के समय पुलिस से लूट ले गए राइफल, सिपाही को किया घायल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox