होम / Mussoorie Petrol Pump: मसूरी पेट्रोल पंप के पास हुए भूस्खलन से नगरपालिका मसूरी के रैन बसेरा और गेस्ट हाउस खतरे की जद में, प्रषासन ने संभाला मोर्चा

Mussoorie Petrol Pump: मसूरी पेट्रोल पंप के पास हुए भूस्खलन से नगरपालिका मसूरी के रैन बसेरा और गेस्ट हाउस खतरे की जद में, प्रषासन ने संभाला मोर्चा

• LAST UPDATED : August 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Mussoorie Petrol Pump: मसूरी पेट्रोल पंप के पास नगर पालिका परिशद एक बड़ा पुष्ता गिरने से पुष्तें के ऊपर बने नगरपालिका के रैन बसेरा और गेस्ट हाउस को खतरा उत्पन्न हो गया है। जिसम रह रहे परिवार खतरे की जद पर आ गए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर भूस्खलन के क्षेत्र की जद में आए मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।

707 ए भूस्खलन के बाद बंद

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 707 ए भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा आने से कुछ समय के लिये बंद हो गया। राश्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी कदम उठाए गए है। रैन बसेरा और गेस्ट हाउस में रह रहे लोगों ने कहा कि एक बार उन पर फिर मुसीबत का पहाड़ गिर गया है। नगर पालिका द्वारा उनको अस्थाई रूप से गेस्ट हाउस और रैन बसेरे में शिफ्ट किया गया था परंतु अब गेस्ट हाउस और रेन बसेरा को भी खतरा उत्पनन हो गया है।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग

उन्होंने स्थानीय और पालिका प्रशासन से उनको सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है। स्थानीय पीड़ित लोगों ने बताया कि देर रात को अचानक से नगर पालिका परिषद के मसूरी पेट्रोल पंप के पास बने रैन बसेरा और गेस्ट हाउस के पुष्तें का बडा भाग भूस्खलन की चपेट में आने से गिर गया था। वह रैन बसेरा और गेस्ट हाउस में रह रहे लोग खतरे की जद़ में आ गए हैं उन्होंने कहा कि वह खौफ के साए में जीने को मजबूर है। मसूरी एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि रैन बसेरा और गेस्ट हाउस के भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त पुष्ते के निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रषासन का तत्काल निर्देश दिये गए है। वह खतरे की जद में आये परिवार को सुरक्षित स्थान पर षिफट किया गया है। उन्होने कहा कि आपदा के नियमों के तहत आपदा से पीडित परिवारों की मदद भी की जा रही है।

ALSO READ:

Gaurikund Landslide: केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुण्ड हादसे में लापता 20 लोगों में से एक शव मिला बरामद, 19 लोगों की तलाश अब भी जारी 

Uttarakhand Rain: बारिश बन रही कहर! उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox