होम / Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देश को दिया संदेश

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फहराया राष्ट्रीय ध्वज, देश को दिया संदेश

• LAST UPDATED : August 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Gorakhpur News गोरखपुर : Gorakhpur News  हर घर तिरंगा कार्यक्रम में 5 लाख झंडे का टारगेट पूरा हो जायेगा। यह पहल गोरखपुर के डाक विभाग ने शुरू की है।

इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सरकार की पहल को करेगा सार्थक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए डाक विभाग 25 रुपए में तिरंगों की बिक्री शुर कर चुका है। यह तिरंगा 20 इंच गुणा 30 इंच साइज का होगा।

बाजार में इस प्रकार के कपड़े के तिरंगे की कीमत 100 रुपए के करीब है। बीकानेर जिले में 328 डाक घरों में तिरंगे झंडे की बिक्री की जाएगी।

लास्ट ईयर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के डाक घरों में 15 लाख तिरंगे झंडे की बिक्री का लक्ष्य रखा गया था। इस बार भी 15 लाख का लक्ष्य प्रदेश को मिला है। जिसमें डाक विभाग गोरखपुर को 5 लाख से ज्यादा झंडे का टारगेट मिला है ।

डाक विभाग तिरंगे को घर बैठे भी उपलब्ध करवाएगा। ताकि डाकिए के माध्यम से तिरंगा झंडा खरीदा जा सके। डाक विभाग के ई पोर्टल पर आर्डर कर एक आदमी पांच तिरंगा मंगा सकता है। विभाग शिपिंग फ्री तिरंगा उसके घर पहुंचाएगा।

पिछले साल देश में 1.30 करोड़ से अधिक तिरंगे डाक घरों के माध्यम से बेचे गए थे। इसमें 19.50 लाख तिरंगों की बिक्री के साथ दिल्ली अव्वल रहा था। उत्तर प्रदेश 12.97 लाख तिरंगे की बिक्री के साथ दूसरे और 12.65 लाख तिरंगे। की बिक्री के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा था।

तिरंगा झंडा केंद्र सरकार वस्त्र मंत्रालय से तैयार करवा रही है। इसकी आपूर्ति देश के 1.54 लाख डाकघरों के जरिए जनता में की जाएगी। इस बार गोरखपुर मंडल में 5। 21 लाख झंडा बेचने का टारगेट है।

सीएम योगी ने मंदिर परिसर में फहराया तिरंगा

“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आगाज करते हुए उत्त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने देश को इस यात्रा से जुड़ने का संदेश दिया।

Also Read – कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या, घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox