होम / Gonda News : डॉक्टर ने युवक की बचाई जान, युवक के पेट में मंजन करते समय चल गया था जीभा

Gonda News : डॉक्टर ने युवक की बचाई जान, युवक के पेट में मंजन करते समय चल गया था जीभा

• LAST UPDATED : August 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Anurag Kumar Singh, Gonda : कहते है मरीज के पृथ्वी पर डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। कुछ ऐसा वाक्य गोंडा में देखने को मिला कि जहां पर मोतीगंज थाना क्षेत्र सुभाष करमैनी गांव के निवासी 25 वर्षीय युवक शिवाकांत मंजन करते समय अपनी जीभा से जीभ साफ कर रहा था। उसी दौरान उस युवक के गले में अंदर जीभा चला गया। जिससे युवक को सांस लेने सहित सीने में दर्द शुरू हो गया।

कई डॉक्टरों को दिखाया पर नहीं हुआ इलाज

पीड़ित युवक ने गोंडा जिले में कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन सभी ने युवक को ऑपरेशन के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। थक हार कर युवक गोंडा के आर.एन. हॉस्पिटल में पहुंचा। जहां डॉक्टर आर.एन. पांडेय ने युवक एक्स-रे देखा तो दंग रह गए। उसके बाद डॉ. आर.एन. पांडेय ने युवक का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। सफल ऑपरेशन के बाद युवक की जान बच गई। वहीं डॉक्टर को युवक के परिवान धन्यवाद दे रहे हैं और कह रहे हैं कि डॉक्टर साहब भगवान की तरह हमारे भाई की जान बचा ली। इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

अब युवक स्वस्थ है उसका इलाज चल रहा है

वहीं जब इस बारे में डॉ. आर.एन. पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास मोतीगंज निवासी 25 वर्षीय शिवाकांत आए। जिसके गले के रास्ते जीभा पेट में चला गया और फंस गया। जिसके बाद युवक का हमने अपनी टीम के साथ सफल ऑपरेशन कर उनके गले में फंसे जीभा को बाहर निकाला। अब युवक स्वस्थ है उसका इलाज चल रहा है।

Read more: Lucknow News : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने निकाली तिरंगा यात्रा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox