होम / UP News: महिलाओं की भागीदारी के सहारे खोए जनाधार को पाने में जुटी कांग्रेस, शक्ति सुपर शी अभियान किया लांच

UP News: महिलाओं की भागीदारी के सहारे खोए जनाधार को पाने में जुटी कांग्रेस, शक्ति सुपर शी अभियान किया लांच

• LAST UPDATED : August 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),UP News,Martand Singh, Lucknow: महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘शक्ति सुपर शी’- हक और हिस्सेदार कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत 15 अगस्त को प्रत्येक राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र और हर वार्ड में महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी, जिसमें युवा कांग्रेस उनकी मददगार बनेगी। उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस के प्रति भरोसा जगाने के लिए शक्ति सुपर शी के तहत पूरे प्रदेश में कांग्रेस अभियान चलाएगी। भारत में पहली बार है कि महिलाओं को युवा कांग्रेस द्वारा यह अवसर दिया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इसका एकमात्र उद्देश्य विशेष रूप से राष्ट्रीय दिवसों पर महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सक्रिय बनाना है।

पूरी तैयारी से अभियान की शुरुआत

15 अगस्त के अवसर पर कांग्रेस के द्वारा हर जिला स्तर, विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी तैयारी से अभियान की शुरुआत की जा रही है। शुपर शक्ति शी के तहत यूपी की बेटियों को कांग्रेस की तरफ से ध्वजारोहण का मौका प्रदान किया जाएगा। कांग्रेस  का प्रयास इस अभियान के माध्यम से महिलाओं खास तौर से युथ महिलाओं को एक संदेश देना है। पार्टी का कहना है कि जब तक हर महिला अपने आप मे सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय का कहना है कि देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए युवा कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

उद्देश्य कांग्रेस में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना

सुपर शक्ति शी के तहत दो फेलोशिप प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य कांग्रेस में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देना है। दोनों फेलोशिप प्रोग्राम नाम इंदिरा फेलोशिप और शक्ति क्लब रखा गया है। इंदिरा फेलोशिप नेतृत्व गुणों और राजनीति में शामिल होने की इच्छा रखने वालों के लिए है। इस प्रोग्राम के तहत एक फार्म भरने होगा उसके बाद चयनित महिलाओं को लिए एक परीक्षण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम होंगे। इंदिरा फेलोशिप 14 अगस्त को लांच किया जाएगा।

कांग्रेस के द्वारा एक दिया जाएगा मंच

वहीं शक्ति क्लब उन महिलाओं के लिए जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नही हैं लेकिन अपने समाज में बदलाव लाना चाहती हैं। इस क्लब के माध्यम से उन महिलाओं को अपनी आवाज उठाने के लिए कांग्रेस के द्वारा एक मंच दिया जाएगा। सुपर शक्ति शी की कोऑर्डिनेटर रोशनी कुशल जायसवाल ने कहा कि हमे अपने भारतीय युवा कांग्रेस की तरफ से अपने देश और उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए समर्पित अपने प्रमुख अभियान शक्ति सुपर शी  की घोषणा करए हुए बेहद गर्व हो रहा है। जब तक देश की हर महिला अपने आप मे सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता।

महिलाओं को दबाया जा रहा है- निवेदिता सिंह

पार्टी की योजना है कि युवा कांग्रेस में संगठन स्तर पर भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। महिलाओं को पूरी हिस्सेदारी देकर संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निश्चित हो और हर स्तर पर प्रोत्साहन किया जाए। कांग्रेस का प्रयास है कि संगठन स्तर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी का प्रयास हो। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव निवेदिता सिंह का कहना है कि महिलाओं पर आज देश मे महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर अनेको प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। महिलाओं को दबाया जा रहा, उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। इसी असमानता को दूर करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। राहुल गांधी जी ने हमेशा प्रयास किया है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएं।

आपको बता दे कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पहले घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई वादे किए थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया था जिसें उन्होंने कई सारे वादे किए थे। अपने घोषणा पत्र को कांग्रेस ने छह भागों में बांटा था जिसमें स्वाभिमान स्वावलंबन, सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और सेहत शामिल था। उस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की शक्ति को राजनीतिक शक्ति में बदलने की जरूरत है। ऐसे में एक बार फिर से 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस महिला वोटरों को अपने पाले में करने की तैयारी में हैं।

ALSO READ: 

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के हाथों सम्मानित होंगी बहराइच की उमा देवी, आसपास के 4 दर्जन गांवों के लोगों ऐसे बचाई जान 

Lohaghat News: क्रिस्चियन परिवार ने कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने की मांग, शवों को दफनाने के लिए नही मिल रही जगह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox