होम / Santakbirnagar News : जल शक्ति मंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन, कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस

Santakbirnagar News : जल शक्ति मंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन, कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Santakbirnagar News संतकबीरनगर : संतकबीरनगर जिले में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मौन जुलूस निकालकर त्रासदी के शिकार लोगों को याद किया।

सबसे पहले कब मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

संतकबीरनगर में जल शक्ति मंत्री विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का किया आयोजन। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शहर में मौन जुलूस निकालकर त्रासदी के शिकार लोगों को याद किया।

इस जुलूस के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह ने देश के विभाजन के लिए कॉंग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर हमला बोला।

बता दे, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन 1947 में भारत और पाकिस्तान का बटवारा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद इसे पहली बार 2021 में मनाया गया था।

लाखों लोग इस भयावह त्रासदी के हुए शिकार

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर देश का विभाजन काँग्रेस की गलत नीतियों के कारण हुआ। प्रधानमंत्री पद की लालच में कांग्रेस ने बंटवारे की मंजूरी दी। जिसके चलते लाखों लोग इस भयावह त्रासदी के शिकार हुए।

लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होने कहा कि आज देश की एकता अखंडता के लिए हर देश वासी को जाति, धर्म से ऊपर उठकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है।

Also Read – राहुल गांधी पर सांसद साक्षी महराज का बड़ा बयान, बोले – “देश की हत्या उस दिन हुई, जिस दिन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox