होम / Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा! एक करोड़ लोगों को देंगे नौकरी और रोजगार

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी का युवाओं को तोहफा! एक करोड़ लोगों को देंगे नौकरी और रोजगार

• LAST UPDATED : August 15, 2023

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट किया और कहा कि, “माँ भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में आज साकार हो रहा है. जय हिंद-जय भारत।

‘नए भारत’ का दर्शन हम सभी कर रहे- सीएम

लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया। वहीं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की आजादी का यह महोत्सव हम सभी प्रदेश वासियों को एक नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। एक ‘नए भारत’ का दर्शन हम सभी कर रहे हैं। सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!

डिप्टी सीएम ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, असंख्य भारतीय क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान के प्रतीक 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! खुद को तिल-तिल जलाकर देश में आजादी का सूर्योदय करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा हेतु सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ। आज पूरे देश में हम सभी आजादी के 75 वर्षों को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं आइए हम सभी आजादी के अमृतकाल में पुनः मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प के अनुसार स्वस्थ, सम्पन्न व विकसित आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करें।

आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में

योगी आदित्यनाथ बताते हैं कि यह उत्सव हर तिरंगा वह मेरी माटी मेरा देश अभियान के माध्यम से हर देशवासी को आजादी के नायकों को नमन करने अपनी समृद्ध संस्कृति तथा विरासत उपलब्धियां पर गर्व करने का है। वहीं उन्होंने बताया कि भविष्य की चुनौतियों का आकलन करते हु्ए आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व में भर में स्थापित करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा भी देता है

Also Read: Independence Day: बसपा चीफ मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, देश की जनता से की बड़ी अपील, कहा- मुक्ति अब….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox