होम / Bulandshahr News : कलेक्शन एजेंट से फ़र्ज़ी लूटकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, करीब 10 लाख रूपए बरामद

Bulandshahr News : कलेक्शन एजेंट से फ़र्ज़ी लूटकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, करीब 10 लाख रूपए बरामद

• LAST UPDATED : August 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Bulandshahr News बुलन्दशहर : यूपी के बुलन्दशहर (Bulandshahr News) से एक मामला सामने आया है। जहा कलेक्शन एजेंट से फर्जी लूटकांड करने वालो आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यहाँ मामला बुलंदशहर नगर कोतवाली का है। जहाँ कलेक्शन एजेंट ने अपने साथियों से फिल्मी अंदाज में खुद फ़र्ज़ी लूट कराई थी। ये सभी आरोपियों द्वारा मिलकर 72 घण्टे पहले नगर कोतवाली क्षेत्र में तमंचे के बल पर 9 लाख की फ़र्ज़ी लूट की गई थी ।

जिसकी जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुक़दमे के वादी (कतिथ पीड़ित) एजेंट राहुल राठी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

एसओजी ने किया मामले का खुलासा

बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपी पर फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से शातिर अभिषेक घायल हो गया। आरोपियों ने इस लूटकांड में कई चौंकाने वाला खुलासा किया है।

लूट का पैसा ठिकाने वाली महिला समेत घटना में शामिल कुल 8 लूटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। लुटेरों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 8 लाख 71 हज़ार रुपये बरामद हुआ है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से 5 तमंचे, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है।

Also Read –  ज्ञानवापी विवाद में समझौते की पेशकश, विश्व वैदिक सनातन संघ ने मुस्लिम पक्ष को भेजा समझौते का पत्र

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox